Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी में 39 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Advertisement
Advertisement

दो बड़े उपभोक्ताओं पर लगा 24 लाख 20 हजार का जुर्माना

Dhanbad : बिजली विभाग ने मंगलवार 12 सितंबर को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के तहत बिजली चोरी मामले में विभाग ने धनबाद सर्किल में 33 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.  विभाग ने धनबाद सर्किल में कुल 250 जगहों पर रेड किया, जिसमें 11 लाख 90 हजार रुपये फाइन किया गया है. दो बड़े उपभोक्ता कोलाकुसमा के इकबाल सिंह के श्रद्धा कंस्ट्रक्शन पर 11 लाख 40 हजार रुपये एवं जामताड़ा रोड निरसा के रविन्द्र कुमार गोयल पर 12 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. दोनों उपभोक्ताओं के यहां छापामारी में मीटर बाईपास किया पाया गया. बता दें कि धनबाद डिवीजन में 53 जगहों पर छापेमारी में 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. साथ ही तीन लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. गोविंदपुर में 38 जगहों पर छापेमारी कर 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई व 93 हजार जुर्माना लगाया गया. निरसा में 88 जगहों पर छापेमारी में 10 लोगो पर एफआईआर व 6 लाख 63 हजार जुर्माना वसूला गया. झरिया में 49 जगहों पर रेड किया गया, जिसमें 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई. 92 हजार रुपये का फाइन किया गया है. यह जानकारी कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने दी. महाप्रबंधक हरेन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. बकाया राशि वालों की लाइन भी काटी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही