Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी के राजू अंसारी हत्याकांड में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Maithon : धनबाद जिले के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी अली मोहल्ला निवासी रिजवान उर्फ राजू अंसारी हत्याकांड में पत्नी मुस्कान परवीन के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. एफआईआर में इमरान उर्फ चंगलू अंसारी, हिसामुद्दीन उर्फ लादेन अंसारी, अली मुहल्ला निवासी शमशेर अंसारी व मुखिया मोहल्ला के शहबाज अंसारी को आरोपी बनाया है. सभी आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उनके कुछ साथियों को भी ओपी लाकर पूछताछ की जा रही है. राजू की पत्नी मुस्कान परवीन का कहना है कि हत्या के समय चंगलू के साथ उक्त तीनों आरोपी मौजूद थे. तीनों चंगलू को राजू की हत्या के लिए उकसा रहे थे. इधर, निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी व झामुमो नेता अशोक मंडल ने 28 मई को राजू के घर पहुंचकर पत्नी मुस्कान परवीन को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. घटना की निंदा करते हुए कहा कि भीड़ के बीच सरेआम चाकू से हत्या करना यह दर्शाता है कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है. उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindris-businessman-mohd-khurshid-dies-of-heart-attack-wave-of-mourning/">धनबाद

: सिंदरी के व्यवसायी मो. खुर्शीद का हृदयाघात से निधन, शोक की लहर  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही