Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सिंदरी में स्कूल प्राचार्य की कार पर फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज

Sindri : सिंदरी (Sindri) लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी के प्राचार्य रमेश शर्मा के घर के बाहर कार पर फायरिंग में गुरुवार 27 अप्रैल को लिखित शिकायत पर सिंदरी थाना में केस (संख्या 38/23) दर्ज कर लिया गया है. शिकायत में प्राचार्य ने दहशत फैलाने व रंगदारी मांगने की बातों का जिक्र करते हुए दो बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की बात बताई है. परंतु पत्र मिलने का कोई जिक्र नहीं किया गया है. हालांकि सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कार से 1 बुलेट पिलेट्स व आसपास से एक धमकी भरा पत्र बरामद किया है. लिखित शिकायत में बताया गया है कि आसपास के लोगों द्वारा जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनके घर एफ डी 9 के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की है. वह घटना के समय स्कूल में थे. उन्हें यह सूचना उनकी पत्नी विभा शर्मा ने दी थी. सिंदरी थाना प्रभारी शिवचंदन कुंभकार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर धारा387, 506, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 38/23 दर्ज किया गया है. बताते चलें कि स्कूल प्राचार्य की अनुपस्थिति में बुधवार की शाम लगभग छः बजे दो बाइक सवारों ने घर के बाहर फोर्ड फिएस्टा कार संख्या जे एच 10 ए ए 3432 पर फायरिंग की थी. घटनास्थल के पास तैनात हर्ल डीजीआर 3 के सुरक्षा गार्ड पंकज कुमार ने घटना व धमकी भरे पत्र के बारे में बताया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही