Sindri: सिंदरी (Sindri) हर्ल खाद कारखाने के ग्रीन बेल्ट एरिया में रविवार की दोपहर लगभग एक बजे आग लगने से शहर में हड़कंप मच गया. ग्रीन बेल्ट एरिया में आग लगने की यह तीसरी घटना है. इसके पहले विगत 4 फरवरी व 24 फरवरी को भी आग ने दहशत फैला दी थी. आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है और उस पर काबू पाने के लिए हर्ल अग्निशमन विभाग समेत झरिया की दो दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं. हर्ल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने बताया कि ग्रीन कौरीडोर में आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है. झाड़ियों में आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जाएगा. अंदेशा है कि गर्मी के कारण सूखे पौधों में आग लग गई होगी. फिलहाल हर्ल व झरिया अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं. अग्निशमन विभाग के प्रभारी एस के एस चौहान ने बताया कि झाड़ियों में आग लगने से धुआं उठने लगा था. सूचना के आधार पर आग पर काबू पाया गया है. [wpse_comments_template]
धनबाद: हर्ल के ग्रीन कोरीडोर में तीसरी बार लगी आग
Last Updated: Feb 26, 2023 12:00 AM (IST)