Search

 
 
 

धनबाद : मेमको मोड़ के पास काजू गोदाम में लगी आग, 5 करोड़ का नुकसान

 
Dhanbad : धनबाद के मेमको मोड़ के पास सुसनीलेवा की मयूर विहार कॉलोनी स्थित मिलेनियम काजू इंडस्ट्रीज के गोदाम में गुरुवार की रात करीब 8 बजे अचानक आग लगने से करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ. गोदाम में रखा लगभग ढाई करोड़ का काजू जल गया, जबकि आग बुझाने के क्रम में दो से ढाई लाख का काजू पानी लगने से खराब हो गया है. जानकारी के अनुसार, गोदाम में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई. पूरी फैक्ट्री व गोदाम में धुआं भर गया. देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं. बताया जा रहा है कि देर शाम काम खत्म होने के बाद गोदाम के बीस कामगार गोदाम बंद कर घर चले  गए. पड़ोस में रहनेवाले लोगों ने आग लगने की सूचना दी, इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया.  विभाग की दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक काफी नुकसान हो चुका था. ज्ञात हो कि काजू गोदाम में बाहर से काजू मंगवा कर उसे मशीन द्वारा रिफाइन कर बाजार में सप्लाई करने का काम किया जाता है. काजू गोदाम के मालिक विकास वशिष्ठ और विजय वशिष्ठ हैं. बैंक मोड़के रहने वाले दोनों सगे भाई हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-mini-factory-of-spurious-liquor-caught-in-topchanchi-liquor-worth-rs-62-thousand-seized-4-news-including/">धनबाद-आसपास

: तोपचांची में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ाई, 62 हजार की शराब जब्त समेत 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही