Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच के सीटी स्कैन रूम में लगी आग, भगदड़

 
Dhanbad : धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सीटी स्कैन रूम में 19 मार्च की दोपहर अचानक आग लग गई. आग कमरे में रखे कंप्यूटर के यूपीएस में लगी थी. अस्पताल परिसर में फैले धुंए से मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. इससे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई. हालांकि अस्पताल कर्मियों ने मेनस्विच से बिजली काटकर आग पर जल्दी ही काबू पा लिया. मरीजों व कर्मचारी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शी अशोक शर्मा ने बताया कि दोपहर ढाई बजे अचानक हॉस्पिटल के सीटी स्कैन कक्ष में तेज तड़तड़ाहत की आवाज सुनाई दी और देखते-देखते परिसर में धुआं फैल गया. यह देख अस्पताल में भगदड़ मच गई. सीटी स्कैन कक्ष के आसपास मौजूद मरीज व अस्पताल कर्मी जान बचाने के लिए बाहर भागे. बगल के गायनिक विभाग में भर्ती प्रसूता महिलाएं भी अपने नवजात बच्चों को लेकर वार्ड से निकल गईं. एक्स-रे विभाग में कार्यरत कर्मी भी एक्स-रे रूम को खाली करने में जुट गए. तबतक आग पर काबू पा लिया गया. अस्पताल कर्मियों की मानें तो यूपीएस पूरी तरह जल गया है, जिससे लगभग 2 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/sports-festival-has-been-a-new-experience-for-the-people-of-dhanbad-pn-singh/">

धनबाद के लोगों के लिए नया अनुभव रहा खेल महोत्सव : पीएन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही