Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : न्यू कार्मिक नगर में झोपड़ी और राशन दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद शहर के न्यू कार्मिक नगर स्थित बीसीसीएल के आवासों के निकट अतिक्रमण कर बनायी गई झोपड़ी और राशन दुकान में मंगलवार की सुबह आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई. लोगों ने फौरन अग्निशमन विभाग को खबर की और बाल्टी से पानी फेंक कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन तेज हवा के कारण फैलती चली गई. कुछ देर बाद दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन कॉलोनी के मेन गेट पर लोहे का बैरिकर लगा होने के कारण दूसरे रास्ते से मुड़ कर गाड़ी पहुंची. उसके बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक झोपड़ी व राशन दुकान की सारी संपत्ति जलकर राख हो गई. राशन दुकान नीतीश कुमार की है, जो वहीं का रहनेवाला है. नीतीश ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए दुकान में अबीर, पिचकारी समेत कई सामग्री लाई थी. इसके अलावा चावल, आटा, दाल, तेल, साबुन, मसाला, बिस्कुट, चिप्स, चॉकलेट आदि जल गए. आग पहले झोपड़ी में लगी और धीरे-धीरे दुकान को भी चपेट में ले लिया. झोपड़ी में रहनेवाले लोग फरार हो गए.

फुटपाथ दुकानदारों का निगम के समक्ष धरना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/फुटपाथ-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanbad : फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धनबाद जिला दुकानदार उपार्जन संघ के बैनर तले आंदोलन का नेतृत्व कर रहे श्यामल मजूमदार ने बताया कि धनबाद नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों के हक में बनाये गए कानून का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है. बिना वजह दुकानदारों पर लाठी-डंडे बरसाए जाते हैं, सामान जब्त कर फुटपाथ से खदेड़ दिया जाता है. इससे निगम के प्रति दुकानदारों में काफी आक्रोश है. निगम के इस जोर जुल्म के खिलाफ और तमाम राजनीति पार्टियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पीड़ित फुटपाथ दुकानदार धरना दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि निगम घोषित योजना के तहत फुटपाथ दुकानदारों को दुकान बना कर दे. बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी भी फुटपाथ दुकानदार को तंग नहीं किया जाए. धरने पर बैठने वालों में रामनाथ सिंह, संतोष सिंह, समीर दत्ता, उमेश प्रसाद, टुन्ना सिंह, तपन डे, प्रदीप, सूरज सिंह, मो. इसरार, विन्देश्वरी प्रसाद आदि शामिल थे.

दो चरणों में होगा आर्म्स व लाइसेंस का सत्यापन

Dhanbad : लोकसभा चुनाव को देखते हुए धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने जिले के सभी शस्त्र धारियों को अपने शस्त्र व लाइसेंस का भौतिक सत्यापन दो चरणों में कराने का निर्देश दिया है. इसके लिए अपने क्षेत्र के थाना में शस्त जमा करना होगा. शस्त्र सत्यापन के लिए अंचल अधिकारियों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों को थानावार प्रतिनियुक्त किया है. सभी थाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों व लाइसेंस का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. जिला प्रशासन ने शस्त्र सत्यापन के लिए 15 व 19 मार्च की तिथि निर्धारित की है. इन तिथियों को धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार व केंदुआडीह थाना क्षेत्र के लिए धनबाद थाना,  पुटकी, जोगता व लोयाबाद के लिए पुटकी थाना,  झरिया व जोड़ापोखर के लिए झरिया थाना, तिसरा व घनुआडीह के लिए तिसरा थाना, सिंदरी व बलियापुर के लिए बलियापुर थाना, निरसा के लिए निरसा थाना, चिरकुंडा के लिए चिरकुंडा थाना, गोविंदपुर व बरवाअड्डा के लिए गोविंदपुर थाना, टुंडी के लिए टुंडी थाना, कतरास और राजगंज के लिए कतरास थाना, बाघमारा, बरोरा व तेतुलमारी के लिए बाघमारा थाना, महुदा व मधुबन के लिए महुदा थाना तथा तोपचांची वह हरिहरपुर के लिए तोपचांची थाना में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों एवं लाइसेंस का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. वहीं, सुदामडीह एवं पाथरडीह थाना के लिए पाथरडीह थाना में 23 व 27 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों एवं लाइसेंस का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. निर्धारित तिथि एवं समय पर सत्यापन या शस्त्रों को जमा नहीं करानेवाले अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध शस्त्र नियमावली के तहत लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-government-changed-in-jharkhand-but-there-is-no-work-culture-looting-continues-babulal/">गिरिडीह

: झारखंड में सरकार बदली पर कार्यसंस्कृति नहीं, लूट-खसोट जारी- बाबूलाल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही