Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कतरास में लगी आग,दो लाख की संपत्ति खाक

 
Katras : कतरास के भगत सिंह चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में गुरुवार की देर रात आग लग गई. अगलगी की घटना में बैंक में रखा कंप्यूटर सेट, नोट काउंटिंग मशीन, कैश काउंटर व सीसीटीवी कैमरा जल गया है. कुल करीब दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है. बैंक मैनेजर पल्लवी कुमारी साहा ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे बैंक को बंद कर वह अन्य कर्मियों के साथ घर चली गईं शुक्रवार की सुबह लगभग 9:45 बजे जब बैंक पहुंचीं, तो घटना की जानकारी मिली. उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी. साथ ही कतरास थाना में भी लिखित शिकायत दी. उन्होंने बताया कि घटना के कारण बैंक दो से तीन दिन तक बंद रहेगा. सोमवार या मंगलवार को बैंक सुचारू रूप से चालू होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/awareness-campaign-regarding-lok-sabha-elections-will-run-till-24th-in-schools-and-colleges-of-dhanbad/">धनबाद

के स्कूल-कॉलेजों में  लोस चुनाव को लेकर 24 तक चलेगा जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही