Search

 
 
 

Dhanbad : बंद क्वार्टर में धधकी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dhanbad News : क्वार्टर बंद होने के कारण स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंची. लेकिन जब तक आग पर नियंत्रण किया गया तब तक क्वार्टर के अंदर रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया.
 
बंद क्वार्टर में आग

Dhanbad News : जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित तिलाटांड़ कॉलोनी में मंगलवार रात बंद पड़े क्वार्टर नंबर 325 में अचानक आग लग गई .क्वार्टर से आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी और आग बुझाने में जुट गए. इसके बाद अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई.

 

क्वार्टर बंद होने के कारण स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंची. लेकिन जब तक आग पर नियंत्रण किया गया तब तक क्वार्टर के अंदर रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया.

 

Uploaded Image

क्वार्टर के अंदर रखा सामान जलकर राख

 

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

बताया जाता है कि उक्त क्वार्टर डिनोबिली स्कूल की गेम्स शिक्षिका प्रीति कुमारी का है. घटना के समय प्रीति कुमारी अपने पति के साथ बाहर गई थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो इसकी लपटें आसपास के दूसरे आवासीय क्वार्टरों तक पहुंच सकती थी. इससे बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

 

Uploaded Image

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कतरास-बाघमारा में फायर स्टेशन की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कतरास और बाघमारा क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन की मांग उठाई. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं. लेकिन दमकल वाहन को दूर से पहुंचने में समय लग जाता है. मंगलवार की घटना में भी दमकल वाहन के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया.

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्गा पूजा नजदीक है और इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूजा पंडाल और मेले लगाए जाएंगे. ऐसे में जिला प्रशासन को संवेदनशील पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले मेला क्षेत्रों में दमकल वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही