Search

 
 
 

धनबाद : पाथरडीह लोको साइडिंग में लगी आग, गैस सिलेंडर लीक होने से मचा हड़कंप

धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह स्थित लोको साइडिंग में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अचानक भीषण आग लग गयी.  शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण यह हादसा हुआ,  जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह स्थित लोको साइडिंग में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अचानक भीषण आग लग गयी.  शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण यह हादसा हुआ,  जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

 

घटना के वक्त साइडिंग में गैस कटर के जरिए काम चल रहा था. आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गयी. दहशत फैल गयी. हालांकि मौके पर मौजूद मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. वे स्थिति को संभालने में जुट गये.

 

बताया जा रहा है कि ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे प्राइवेट मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था (सेफ्टी) के काम कराया जा रहा था. इस लापरवाही ने हादसे की गंभीरता को और बढ़ा दिया.

 

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी मिल पायेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही