Tetulmari (Katras) : तेतुलमारी कोलडंप में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई. धुआं देख डंप में कार्यरत मजदूरों में अफरातफरी मच गई. मजदूरों ने घटना की सूचना प्रबंधन को दी. दो घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया. लोगों ने बताया कि जहां कोयला डंप किया गया है, उक्त स्थान पर पहले से ही आग लगी हुई थी, जिसे ओबी गिराकर ढक दिया गया था. जैसे ही मशीन से खुदाई हुई, आग ने धीरे-धीरे कोयले के ढेर को चपेट में ले लिया. मामले को लेकर तेतुलमारी परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना से कोई नुकसान नहीं हुआ है, आग से कोयले का ढेर काफी दूर में है. [wpse_comments_template]
धनबाद : तेतुलमारी कोलडंप में लगी आग, मजदूरों में अफरातफरी
Last Updated: Apr 29, 2024 12:00 AM (IST)