Search

 
 
 

धनबाद : निचितपुर टाउनशिप के कई आवासों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 6 बाइक खाक

 
Tetulmari : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र की निचितपुर टाउनशिप के कई आवासों में अहले सुबह आग लग गई. आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिसमें करीब आधा दर्जन बाइक व घरों के मुख्य दरवाजे जलकर राख हो गए. मुख्य दरवाजा में आग लगने से लोग घरों में फंस गए. घरों में धुआं भर जाने से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. आसपास के लोगों ने सीढ़ी के सहारे ऊपरी मंजिल के आवासों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग को पूरी तरह बुझाया. वहीं, ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. आग से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. मोहलीडीह के पूर्व मुखिया मो. आजाद ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना घटी है. कंपनी के आवास काफी पुराना हैं. प्रबंधन की ओर से क्वार्टरों की कभी देखभाल भी नहीं की जाती. बिजली के तारों की ही कभी मरम्मत नहीं की गई, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई. बीसीसीएल प्रबंधन लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करे. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-body-of-topchanchis-missing-girl-recovered-from-rajganj-after-13-days-2-news-including/">धनबाद-आसपास

: तोपचांची की लापता बच्ची का शव 13 दिन बाद राजगंज से बरामद समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही