Search

 
 
 

धनबाद : वासेपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

 
Dhanbad : धनबाद के वासेपुर मटकुरिया रेलवे कॉलोनी निवासी मो. इकबाल के घर में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई. आनन-फानन में परिवार के लोगों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई. तत्काल मामले की खबर अग्निशमन विभाग को दी गई. मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गृहस्वामी इकबाल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी. घर में एकाएक धुआं उठा और आग तेजी से भड़क गई.आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-beer-worth-rs-6-lakh-seized-from-dvc-residence-in-panchet-accused-absconding/">

धनबाद : पंचेत में डीवीसी आवास से 6 लाख की अवैध बियर जब्त, आरोपी फरार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही