Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया पसरिचा मार्केट के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग, जल कर हुई खाक

jharia : झरिया (Jharia) झरिया थाना क्षेत्र के पसरिचा मार्केट के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग जाने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई. लपटों से घिरी बाइक को बचाने तथा आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटनास्थल के इर्द-गिर्द तत्काल पानी मुहैया न होने के कारण लोग मिट्टी व धूल फेंककर आग बुझाने का प्रयास करते रहे. लोगों ने झरिया थाना और अग्नि शमन विभाग को सूचना दी. जानकारी के मुताबिक महुदा निवासी राहुल कुमार साव झरिया के एल जी की दुकान में बजाज फाइनेंस का काम करते हैं.  हर दिन की तरह पसरिचा मार्केट के बाहर बाइक खड़ी की व दुकान के अंदर गया. थोड़ी ही देर बाद   शोरगुल सुनकर बाहर आया तो देखा कि बाइक धू धू कर जल रही थी. गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. झरिया थाना के एसआई मोहम्मद फारूक ने बताया कि सूचना मिली थी कि झरिया बाजार में बाइक में अचानक आग लग गई है.  आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की.  जब तक आग पर काबू पाते तब तक बाइक जल चुकी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही