Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महुदा स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

Mahuda: महुदा (Mahuda) रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई. डिब्बे से अचानक धुआं निकलते देख स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बीसीसीएल के खानुडीह से दमकल मंगाया और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 25 फरवरी की प्रात: मालगाड़ी बेनीडीह साइडिंग बाघमारा से कोयला लोड कर महुदा रेलवे स्टेशन पहुंची थी. महुदा रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान वैगन में धुआं उठता दिखा. स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ के सहयोग से उस वैगन को काटकर अलग किया गया और शेष को रवाना कर दिया गया. इसके पहले भी आग लगा वैगन आया था. तब भी इसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया था. बताया जाता है कि कोयला लोडिंग के दौरान इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है और गर्म कोयला पेलोडर से लोड कर दिया जाता है, जो बाद में आग का रूप ले लेता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही