Dhanbad : धनबाद शहर के मनईटांड़ में बैंक ऑफ इंडिया के समीप शनिवार, 16 अप्रैल की शाम बिचाली लदे पिकअप वैन में अचानक आग लग गई. इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. रास्ते से गुजर रहे लोग व वाहन भागने लगे. हालांकि बिचाली से उठती आग की लपटें देख पिकअप वैन के चालक ने तत्परता दिखाई और गाड़ी को भीड़-भाड़ वाले इलाके से निकाल कर गजुवाटांड़ स्थित खुले स्थान पर ले गया. इसी दौरान आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी. सूचना मिलते ही फायर व्रिगेड की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में मदद की. लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बिचाली जल चुकी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=291060&action=edit">यह
भी पढ़ें : धनबाद: करोड़ों के रणधीर वर्मा स्टेडियम को बर्बाद कर देगा नगर निगम [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : धनबाद: करोड़ों के रणधीर वर्मा स्टेडियम को बर्बाद कर देगा नगर निगम [wpse_comments_template]
Leave a Comment