Search

 
 
 

धनबाद : बिजली कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मरों के ढेर में लगी आग, विस्फोट से अफरातफरी

 
Dhanbad : धनबाद थाना के पीछे बिजली कॉलोनी (टीआरडब्ल्यू ऑफिस परिसर) में रखे ट्रांसफार्मरों के ढेर में गुरुवार की रात अचानक भीषण आग लग गई. आग की उठती लपटों के बीच तेज विफस्फोट से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई. घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए. लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को फोन कर दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं. देर रात तक टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया जा सका था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-convicted-in-minor-kidnapping-case/">धनबाद

: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही