Search

धनबाद : बाघमारा में खड़े ट्रक में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

Katras/Baghmara : बाघमारा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के समीप 14 मई की दोपहर करीब 12.30 बजे वर्षों से खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक से आग की उठती लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. बाद में इसकी सूचना बीसीसीएल के अग्निशमन विभाग को दी गई. दमकल के साथ पहुंची फायर ब्रिगेट की टीम ने काफ़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने में स्थानीय निवासी जीतेंद्र यादव, सन्नी कुमार, बैजनाथ यादव राजू शर्मा, सुधीर पांडे, राजू चौहान, गौतम गुप्ता आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp