Search

 
 
 

धनबाद : आयुष्मान डायग्नोस्टिक सेंटर धनसार में लगी आग, कई मशीनों को नुकसान

 
Jharia : धनसार के जोड़ाफाटक रोड में आरएमएस कांप्लेक्स स्थित आयुष्मान डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई. आग शॉर्ट सर्किट से लगी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. धनसार चौक के समीप आरएमएस परिसर में आयुष्मान डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर जांच घर है. सेंटर में हाइटेक मशीनों से मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जांच होती है. आग लगने से कमरे में धुआं भर गया. जिससे परिसर में मौजूद कर्मियों और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर भागने लगे. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर से शॉर्ट सर्किट हुई थी, जिसकी वजह से केबल में आग लग गयी और कमरे में धुआं फैल गया. घटना में जांच घर में रखी कई जांच मशीनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही