Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बैंक ऑफ इंडिया के बिल्डिंग में लगी आग,दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Jharia: झरिया (Jharia) जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा स्थित भगत मेंशन में मंगलवार 2 मई की रात लगभग 10 बजे बैंक ऑफ इंडिया के बिल्डिंग में आग लग गई. आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने तत्काल जोड़ापोखर थाना एवं अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड के रवि भूषण कुमार के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ी  दुर्घटना हो सकती थी. थाना प्रभारी की देख रेख में ही बैंक का ताला खोलकर देखा गया. सब कुछ सुरक्षित था. आग दूसरे तल्ले की सीढ़ियों की छत पर लगे तार में लगी थी. आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है. स्थानीय लोगों की मानें तो पूरे बिल्डिंग में तारों का मकड़ जाल बिछा हुआ है. मार्केट में कई जनरल स्टोर हैं और ऊपर आवासीय परिसर भी है, जिसमें कई परिवार रहते हैं. फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं है. बता दें कि कुछ माह पूर्व धनबाद में लगातार अगलगी से कई लोगों की जान जा चुकी है. बावजूद इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही