Search

 
 
 

धनबादः बरमसिया बिजली घर के पास झाड़ियों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

झाड़ियों से धुआं उठते देख कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए पानी व अन्य संसाधनों से आग बुझाना शुरू कर दिया. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के बरमसिया स्थित बच्चा जेल परिसर के समीप पावर हाउस परिसर की झाड़ियों में मंगलवार को अचानक आग लग गई. पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झाड़ियों से धुआं उठते देख कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए पानी व अन्य संसाधनों से आग बुझाना शुरू कर दिया. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही बिजली विभाग के कर्मियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था. 

 

बिजली कर्मियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अर्थिंग से निकली चिंगारी बताया जा रहा है, जिससे पास की सूखी झाड़ियों में आग भड़क गई. गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे जनहानि या उपकरणों को नुकसान नहीं हुआ. बिजली आपूर्ति भी सामान्य रही.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही