धनबाद: चासनाला ओपेन कास्ट के समीप झाड़ियों में लगी आग
Jharia : झरिया (Jharia) पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चासनाला ओपेन कास्ट हनुमान मंदिर के निकट झाड़ी में शुक्रवार 24 मार्च को अचानक आग लग गई. आग की लपटें धीरे धीरे बस्ती की ओर बढ़ रही थी. बस्ती के लोगों ने पाथरडीह थाना प्रभारी को सूचना दी. थाना प्रभारी अभय कुमार ने दमकल विभाग को सूचना दी व खुद भी दलबल के साथ आग बुझाने पहुंचे. दमकल के सहयोग से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया गश्ती कर रहे ए एसआई अमरेंद्र कोटवार, देवी दास मुर्मू, एसआई सुबोध सिंह, ए एसआई रामजी रवि, अली हुसैन भी पहुंचे. आग बुझाने में जहां सभी ने तत्परता दिखाई. स्थानीय लोगों के अनुसार अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था. ओपेन कास्ट से कुछ दूरी पर डीजल पंप है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment