Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झमाडा कैंपस की झाड़ियों में लगी आग, पुरानी गाड़ियां जली

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad).सोमवार 17 अप्रैल को लुबी सर्कुलर रोड स्थित झमाडा ऑफिस के कैंपस में आग लग गई. आग से कैंपस में झाड़ियां तथा पुरानी खड़ी गाड़ियां जल गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. इसके पहले 15 अप्रैल को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पीडीएस दुकान में लगी आग, बाबूडीह में बिचाली गाड़ी जलकर खाख हो गया. धनबाद में आग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ प्रचंड गर्मी लोगो को झुलसा रही है, तो दूसरी ओर आग से दहशत फैली हुई है. अग्नि शमन विभाग भी इन दिनों एक्टिव दिख रहा है. लगातार आग की घटनाओं से लोग डरे सहमे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही