Search

 
 
 

धनबाद : कोयला भवन में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

 
Dhanbad : बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग कोयला भवन परिसर स्थित सीएमपीडीआईएल के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय में तीसरी मंजिल पर लगी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है. रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. बारी-बारी से छह दमकल गाड़ियां पहुंचीं, जिसमें एक बीसीसीएल की थी. करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के समय कार्यालय में कोई नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग से कार्यालय की फॉल्स सीलिंग, पर्दा, कंप्यूटर सेट व फर्नीचर समेत अन्य सामग्री जल गई. सीएमपीडीआईएल के क्षेत्रीय निदेशक राजीव सिन्हा छुट्टी पर हैं. आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन नहीं हो सका है. जानकारों का कहना है कि कोयला भवन परिसर में लगभग आधा दर्जन आलीशान इमारतें हैँ, जिनेमें बीसीसीएल के सीएमडी सहित 100 से अधिक अधिकारियों के कार्यालय हैं. आग की लपटें चारों और फैल जातीं तो करोड़ों-अरबों का नुकसान हो सकता था. यह भी पढ़ें : धबानद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-on-hotels-in-katras-huge-quantity-of-english-liquor-seized/">धबानद

: कतरास में होटलों पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही