Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोलियरी के ओबी डंप में लगी आग, पहुंची पेट्रोल पंप के समीप

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल की बंद मंडमन कोलियरी व श्यामपुर ए कोलियरी के ओबी डंप  के जंगल में गुरुवार 13 अप्रैल की दोपहर अचानक आग लग गई. आग ने ओबी डंप के पहाड़ को अपनी चपेट में लेते हुए चोपड़ा कॉलोनी मोड़ एनएच-2 के समीप एचपी पेट्रोल पंप की चहारदीवारी तक पहुंच गई. स्थिति देख पेट्रोल पंप के कर्मियों ने तत्काल सूचना निरसा पुलिस को दी. निरसा पुलिस का गश्ती दल मौके पर नजर गड़ाए हुए है. समाचार लिखे जाने तक आग ओबी डंप के बाई और सूखे पत्तों में बढ़ रही है. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी होगी. आग बढ़ते बढ़ते ओबी डंप के पहाड़ तक पहुंच गई, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. ओबी डंप अंदर तक जाने का रास्ता नहीं होने के कारण दमकल को नहीं बुलाया जा रहा है. हालांकि दमकल विभाग को तैयार रहने का निर्देश दिया जा चुका है. पहाड़ के नीचे पेट्रोल पंप व फैक्ट्री संचालकों के साथ स्थानीय लोगों को आग पर नियंत्रण पाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. समाचार लिखे जाने तक कोई नुकसान की सूचना नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही