Search

 
 
 

धनबादः रणधीर वर्मा चौक के पास बिजली पोल में लगी आग

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी अनहोनी टल गई.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के हीरापुर कोर्ट मोड़ स्थित रणधीर वर्मा चौक के समीप बुधवार को बिजली पोल में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी अनहोनी टल गई.


गनीमत रही कि आग की लपटें पोल के पास स्थित भूंजा और फल की दुकानों तक नहीं पहुंचीं. पास में ही स्थित रजिस्ट्री ऑफिस भी सुरक्षित बच गया. वरना नुकसान काफी बड़ा हो सकता था. फिलहाल बिजली विभाग ने शॉर्ट सर्किट के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही