Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हिल कॉलोनी व हाउसिंग कॉलोनी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सदर थाना क्षेत्र की हिल कॉलोनी में 16 मार्च को रेलवे के उपकरण बॉक्स व हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक खटाल में आग लग गई. लोगों व अग्निशमन विभाग की तत्परता से दोनों जगहों की आग पर काबू पा लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि खटाल में रखी बिचाली, रेलवे उपकरण बॉक्स व बिजली का केबल जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, रेलवे उपकरण बॉक्स में आग लगने के बाद धीरे-धीरे फैलने लगी. उधर से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझा दी. अग्निशमन के अधिकारी निकोदिम कच्छप ने बताया कि मजार रोड के पास किसी शरारती तत्व ने झाड़ियों में आग लगा दी थी, जो फैलते हुए रेलवे के उपकराण बॉक्स तक पहुंच गई. आग से रेलवे उपकरण व वायर जल गया है. यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया गया होता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, क्योंकि पास में ही रेलवे के क्वार्टर व अन्य कीमती सामान रखे हुए हैं. उधर, हाउसिंग कॉलोनी स्थित खटाल के समीप कचरे में आग लग गई, जिससे खटाल में रखा बिचाली व चोकर जल गया. नगर निगम के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. खटाल पूर्व पार्षद प्रियरंजन सिंह का बताया जाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-reached-with-complaint-of-transformer-burning-officers-busy-in-meeting/">धनबाद

: ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, मीटिंग में व्यस्त रहे अधिकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही