Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास के एटीएम केबल में लगी आग, बजा इमरजेंसी सायरन

Advertisement
Advertisement
Katras : कतरास स्थित एलआईसी ऑफिस के नजदीक एक्सिस बैंक के एटीएम में 4 जनवरी की देर रात शॉर्ट सर्किट से केबल में आग लग गई. आग लगते ही एटीएम का सायरन जोरों से बजने लगा. ब्लास्ट होने से आसपास के रहने वाले और बिल्डिंग के ऊपरी तल्ले के लोगों में अफरा तफरी मच गई. पूरा बिल्डिंग धुएं से भर गया. लोग दौड़ते हुए घर से बाहर निकल आए. कुछ लोगों का कहना था कि एटीएम के अंदर आग लग गई है, लेकिन सामने से प्रतीत होता है कि जो केबल एटीएम के अंदर इस्तेमाल किया गया था, उसी में लगी है. हालांकि बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचित किया है. वही रात्रि 12,30 बजे शॉर्ट सर्किट होने से एटीएम में लगा इमरजेंसी सायरन भी जोरों से बजने लगा, जिससे आसपास के रहने वाले लोग भयभीत हो गए. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/two-people-killed-with-sharp-weapons-in-bokaro/">बोकारो

में दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही