Search

धनबाद : सेंटर प्वाइंट के रेड टेप जूता दुकान में लगी आग

Dhanbad: धनबाद में अगलगी का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन मकान से लेकर दुकान और झाड़ियों में आग लगने का सिलसिला जारी है. शनिवार की दोपहर को वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से झाड़ी में आग लग गई, तो शाम सात बजे सर्किट हाउस में पेड़ जल गया. वहीं रात आठ बजे के करीब बैंक मोड़ सेंटर पॉइंट के रेड टेप जूता दुकान में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निश्मन विभाग को सूचना दी, दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया. सूचना के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा और बैंक मोड़ थानेदार पीके सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जयजा लिया. समाचार लिखे जाने तक आग से दुकान में कितने की समाप्ति का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है. ज्ञात हो 27 जनवरी से धनबाद शहर में लगातार छोटी-बड़ी अगलगी की घटना हो रही है. अभी तक अगलगी में 19 लोगों की जान भी जा चुकी है. [caption id="attachment_552330" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-11-at-10.22.16-PM.jpeg"

alt="धनबाद : सेंटर प्वाइंट के रेड टेप जूता दुकान में लगी आग" width="1599" height="1200" /> धनबाद : सेंटर प्वाइंट के रेड टेप जूता दुकान में लगी आग[/caption] इसे भी पढ़ें :  बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp