होटल में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Maithon : मैथन में एनएच किनारे स्थित सुमनदीप होटल के बुधवार की देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 25 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. सबसे पहले आग थर्ड फ्लोर पर स्थित गोदाम में लगी. जब तक कर्मियों को इसकी जनकारी हुई, तब आग होटल के चार कमरों तक फैल गई. होटलकर्मियों ने इसकी जानकारी तुरंत होटल मालिक व मैथन ओपी प्रभारी को दी. मैथन ओपी प्रभारी अमन आकृष्ट की सूचना पर सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. होटल में ठहरे लोगों को सकुशल कमरों से बाहर निकाल लिया गया था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की अशंका जताई जा रही है. बताया गया कि रात करीब एक बजे धुएं की दुर्गंध से होटल में ठहरे एक यात्री की नींद टूट गई. वह तुरंत कमरे से बाहर निकला, तो देखा कि एक कमरे में आग लगी है. उसने घटना की जानकारी होटलकर्मियों को दी. देखते ही देखते होटल में चारों ओर धुआं फैल गया, जिससे होटल में ठहरे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. होटल मालिक राजू सिंह ने बताया कि भगवान शुक्र है कि सभी लो सुरक्षित निकल गए. आग से गोदाम व चार कमरों के सारे सामान जल गए हैं. उन्होंने बताया कि करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-kitchen-caught-fire-due-to-lpg-pipe-burst-3-people-burnt/">देवघर: रसोई गैस का पाइप फटने से किचन में लगी आग, 3 लोग झुलसे [wpse_comments_template]
Leave a Comment