Search

धनबाद:  एफसीआई सिंदरी के कैंपस में लगी आग, पाया गया काबू

Sindri : सिंदरी (Sindri) एफसीआईएल सिंदरी कैंपस में शुक्रवार 12 मई को लगभग 11 बजे झाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और धुएं का गुबार लगभग आधे किलोमीटर की दूरी से भी साफ दिखाई दे रहा था. आनन फानन में हर्ल सिंदरी के तीन अग्निशमन वाहनों व झारखंड अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया. इस आग के कारण सिंदरी टाउनशिप में लगभग एक घंटे बिजली बाधित रही.एफसीआईएल सिंदरी के संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी ने बताया कि लगभग एक घंटे की मशक्कत के  बाद आग पर काबू पा लिया गया है. झाड़ियों व सूखे घास में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp