Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड़ पुराना बाजार स्थित शहर के मशहूर आर सी हाज़रा मेमोरियल अस्पताल में शुक्रवार 27 जनवरी की देर रात आग लग गई. आग की भीषण लपटों ने कई व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया,जिसमें डॉ विकास हाजरा व उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा सहित पांच लोगों की मौत हो गई. हॉस्पिटल में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे. रात के 2 :20 बजे अचानक आग की लपटों ने पूरे हॉस्पिटल को चपेट में ले लिया. डॉ दंपति के साथ उनका भांजा, दाई तारा देवी, गांव से आए पंडित जी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. डॉक्टर दंपति का प्यारा कुत्ता भी जल मरा. सभी की मौत दम घुटने से हुई है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/clinic-hajra-1-300x135.jpeg"
alt="" width="300" height="135" /> आर सी हाजरा क्लीनिक, जहां लगी आग[/caption] घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. आग दूसरे तल्ले में लगी, जो धीरे-धीरे अस्पताल के पहले तल्ले तक पहुंच गई. उस समय लोग गहरी निद्रा में थे. संभल नहीं सके और जान गंवा बैठे. बचाव का भी कोई इंतजाम नहीं हो सका. मौत से पहले डॉक्टर विकास ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया, मगर विफल रहे. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल के दोनों तल्ले से नौ लोगों को बचा कर बाहर निकाला. घायलावस्था में उन्हें पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. बैंको मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा सहित कई लोग भागे-भागे अस्पताल पहुंचे. डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
विफल रही डॉक्टर विकास की खुद को बचाने की कोशिश
[caption id="attachment_538880" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="135" /> आर सी हाजरा क्लीनिक, जहां लगी आग[/caption] घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. आग दूसरे तल्ले में लगी, जो धीरे-धीरे अस्पताल के पहले तल्ले तक पहुंच गई. उस समय लोग गहरी निद्रा में थे. संभल नहीं सके और जान गंवा बैठे. बचाव का भी कोई इंतजाम नहीं हो सका. मौत से पहले डॉक्टर विकास ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया, मगर विफल रहे. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल के दोनों तल्ले से नौ लोगों को बचा कर बाहर निकाला. घायलावस्था में उन्हें पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. बैंको मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा सहित कई लोग भागे-भागे अस्पताल पहुंचे. डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
Leave a Comment