Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डिगवाडीह में रसोई घर के गैस सिलेंडर में लगी आग

Jharia: झरिया (Jharia) डिगवाडीह शनिचर हटिया बाजार के रहने वाले व्यपारी राजेंद्र साव के घर में रखे गए दो गैस सिलेंडर में शुक्रवार 21 अप्रैल को आग लग गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव को फोन किया.  थाना प्रभारी ने अग्नि शमन वाहन केंद्र झरिया को सूचना दी, टीम पहुंची व आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. घर के सदस्यों ने बताया कि किचन की बगल के कमरे में दो सिलेंडर रखा था, जिसका नोब गलती से खुल गया, जिससे आग लग गई. घर के सभी महिला, पुरुष सदस्यों ने मिल कर आग पर बालू व कपड़ा डाल कर बुझाने का प्रयास किया. परन्तु कामयाबी नहीं मिली. 40 मिनट के बाद ही जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव अग्नि शमन टीम के साथ पहुंचे व कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया गया. थाना प्रभारी के सहयोग की डिगवाडीह के स्थानीय लोगों ने तारीफ की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही