Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बिनोद नगर स्थित लैब डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में लगी आग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद नगर स्थित एक लैब डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में बुधवार 10 मई को आग लग गई. इसके बाद तो आस पास अफरा तफरी का महौल बन गया. आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल गाड़ी आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. गोदाम के मालिक कुणाल कांत ने बताया कि सुबह गोदाम खोला व अगरबत्ती जलाई. फिर कुछ काम से बाहर चले गए. बाद में फोन पर आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई. हालांकि प्रारंभिक अवस्था में आग पर काबू पा लिया गया. इस कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी के प्रधान चालक मोहम्मद मंजूर आलम ने बताया कि उनके पहुंचने के पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था. परंतु आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही