Search

 
 
 

धनबाद: सिगरेट या शराब के कारण घर में लगी आग, जलकर हुई मौत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के सरायढेला कुसुम विहार में 22 जनवरी की रात लगभग एक बजे किराये के मकान में आग लग गई. पुलिस को आशंका है कि शार्ट सर्किट या फिर सिगरेट से कमरे में आग लगी. बता दें कि मकान भोगेंद्र झा हैं. 38 वर्षीय युवक सौरभ कुमार गुप्ता उस मकान में किराये पर रहता था. तीन मंजिला मकान के सबसे ऊपरी फ्लोर पर आग लगने पर सौरव को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और बिस्तर पर ही जलकर उसकी मौत हो गई.

    निचले तल्ले पर रहनेवालों को भनक तक नहीं

मकान में निचले तल्ले पर बीसीसीएल कर्मी संतोष सोरेन परिवार के साथ रहते हैं. देर रात जब तीसरे तले पर आग लगी तो उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगी. आसपास के लोग ऊपर तल्ले से आग निकलती देख नीचे दरवाजा पीटते रहे. बीसीसीएल कर्मी संतोष ने बताया कि हाल के दिनों में आसपास के क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटना हुई है.

   डकैत आने का शोरगुल समझ नहीं खोला दरवाजा

उन्हें लगा कि कोई डकैत उनके घर घुस आया है. इसलिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. ऊपर छत से शीशा टूटने की आवाज आ रही थी. उन्होंने सौरभ को फोन लगाया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था. बताया कि सौरव एसएनएमएमसीएच के कैंटीन में काम करता था. दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची व दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और आग पर काबू पाया. सरायढेला थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार कमरे में शराब की टूटी फूटी बोतल बरामद की गई है. आशंका है कि शराब व सिगरेट पीने के बाद वह सो गया होगा. तभी सिगरेट से किसी प्रकार आग पकड़ ली होगी.

  परिजन पहुंचे अस्पताल

शव को पोस्मार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. सौरभ कुमार गुप्ता के पिता बीसीसीएल में कार्यरत थे. वह तीन भाइयों में मझला था. मां और भाई भुईफोड़ मंदिर के पास रहते हैं. जानकारी मिलने पर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही