Search

 
 
 

धनबाद:  घर में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख

 

गृहस्वामी मजदूरी कर चलाता है घर, पुत्र को पढ़ाई की चिंता

Maithan :  एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत के नूतनग्राम गांव के स्कूल पाड़ा में 24 अगस्त गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मिठू गोराई नामक व्यक्ति के घर में आग लग गई. ग्रामीण जबतक आग बुझाने में कामयाब होते, घर में रखी सारे सामान जलकर राख हो गए. आग कैसे लगी कोई नहीं बता सका. गृह स्वामी मिठू ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि घर में कोई नहीं था. वह चौराहे पर गया था.  पत्नी पड़़ोस में गई थी और बेटा राजेश टियूशन गया था. आग में कपड़ा, बिस्तर, बर्तन, राशन, किताब-कॉपी आदि सब कुछ जलकर भस्म हो गया है. कुछ भी नहीं बचा है, अब खाना कहां से बनाएंगे. पीड़ित का पुत्र राजेश दसवीं में पढ़ता है. उसने बताया कि पिताजी मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते हैं. ऐसी स्थिति में उनके पास किताब-कॉपी खरीदने के लिए पैसा नहीं होता था. बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर कुछ पुरानी किताब खरीदी थी, जो जलकर नष्ट हो गई. अब किताब खरीदना असंभव है. पढ़ाई कैसे पूरी होगी इस बात से वह चिंतित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही