Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राजगंज के दलदली जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Baghmara: बाघमारा (Baghmara) धनबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ जंगली इलाकों में भी अगलगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. सोमवार 13 फरवरी की दोपहर राजगंज थाना क्षेत्र के दलदली जंगल में भीषण आग लग गई. वन विभाग ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंच गई एवं जंगल को खाक होने से बचा लिया. जानकारी देते हुए वनरक्षी मोहन नायक ने बताया कि जंगल में कई जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते हैं. आग उनके घरों तक फैल सकती थी. [caption id="attachment_553536" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/daldli-damkal-300x163.jpeg"

alt="" width="300" height="163" /> आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी[/caption] समय रहते वन विभाग से जुड़े कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया और टीम के कर्मियों ने दो दमकल के वाहनों के साथ लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस जंगल मे सखुआ, सागवान महुआ, समेत कई बेशकीमती इमारती लकड़ियों के वृक्ष हैं. अगर समय रहते दमकल वाहन नहीं पहुंचता तो वन विभाग को करोड़ों की क्षति हो सकती थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही