Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: खपरैल मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Nirsa: निरसा (Nirsa) कालूबथान ओपी क्षेत्र के सुसुनलिया गांव में तपन मोदक के टाली खपरैल के मकान में शनिवार 8 अप्रैल को दोपहर आग लग गई. आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. भुक्तभोगी के अनुसार मकान में रखा चावल,आटा, कपड़ा, साइकिल, सहित टाली की छत की लकड़ी मिलाकर 60 हजार रुपये की क्षति हुई है. जिस समय आग लगी, उस वक्त घर के सभी सदस्य बाहर थे. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. धुआं को देख हल्ला करने किया तो ग्रामीण जुटे. एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया था. सूचना पाकर मासस नेता बादल दे भुक्तभोगी के घर पहुंचे व सात्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही