Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला हादसा

jharia : झरिया (Jharia) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बाजार स्थित ट्रांसफॉर्मर में शनिवार 15 अप्रैल को अचानक आग लग गई. इस दृश्य को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई.  स्थानीय लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से तेल टपक रहा है और शाम के वक्त लोड बढ़ने के बाद चिंगारी दिखाई देती है.  शनिवार को चिंगारी उठने के बाद ट्रांसफॉर्मर से दुकानों में लगे केबुल में आग लग गई. बिजली विभाग को सूचना देकर आग बुझाई गई. बिजली विभाग के अनुसार ट्रांसफॉर्मर के नीचे दुकानदारों ने गुमटियां लगा रखी है. इस कारण मिस्त्री को काम करने में दिक्कत होती है. बता दें कि धनबाद जिले में इन दिनों आग लगने के हादसों में लगातार इजाफा हुआ है. झरिया विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे चौक चौराहों पर बिजली ट्रांसफॉर्मर के ठीक नीचे या अगल बगल अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन हो रहा है. दुकानदारों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही