Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कतरास के श्याम बाजार स्थित ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

Katras :  कतरास (Katras) जोगता थाना क्षेत्र के पुराना श्याम बाजार स्थित सीआईएसफ कैंप की बगल स्थित बिजली के ट्रांसफॉर्मर में बुधवार 17 मई को आग लग गई. आग लगने के साथ इलाके में अफरा तफरी मच गई. आग ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगी, जो देखते ही देखते भड़क गई. कुछ ही देर में ट्रांसफॉर्मर धू धू कर जल उठा. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. इस ट्रांसफॉर्मर से सिजुआ क्षेत्र के जोगता मोड़, पुराना श्याम बाजार, नया श्याम बाजार, सात नंबर भदरीचक चौक, फतेहपुर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है. ट्रांसफॉर्मर जलने से इन क्षेत्रों में अंधेरा पसर गया है. इस भीषण गर्मी में बगैर बिजली के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. नया ट्रांसफॉर्मर आने के बाद ही बिजली आपूर्ति हो सकती है. इस मौके पर संविदा के तहत रखे गए बिजली मिस्त्रियों ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही