Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, युवकों की सक्रियता से टला हादसा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा मोटर मोड़ के पास शुक्रवार 14 अप्रैल की अहले सुबह ट्रांसफार्मर में आग लग गई. समीप ही कृष्णा अपार्टमेंट में रहने वाले सुमित खेतान और सुमित मोदी ने फायर एक्ट्रीग्यूसर (छोटे-छोटे फायर फाइटर सिलेंडर) की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को फ़ोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. हालांकि स्थानीय युवाओं ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

     सब स्टेशन जाकर कटवाई बिजली

स्थानीय युवकों ने बताया कि अग्निशमन और बिजली बिजली विभाग के अधिकारियों ने जब फोन कॉल रिसीव नहीं किया तो वहां के लोगों ने एक युवक को जोड़ा फाटक स्थित विद्युत सब स्टेशन भेजा. युवक ने सब-स्टेशन के ऑपरेटर को घटना की सूचना दी व पावर कट कराया. ट्रांसफार्मर में तेल होने की वजह से आग बुझने में काफी समय लग गया.

     हो सकता था बड़ा हादसा और नुकसान

शुक्रवार की अहले सुबह 3-4 बजे जब पूरा शहर गहरी नींद में था.  ऐसे समय में इस अग्निकांड से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था. ट्रांसफार्मर के पास ही बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान समेत दर्जनों व्यावसायिक भवन व रेसिडेंशियल अपार्टमेंट्स हैं. यदि युवाओं ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो बड़ी घटना घट सकती थी. बता दें कि विगत 31 जनवरी को आशीर्वाद टावर अग्निकांड में 14 लोगों की जान चली गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही