Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी के पुराने हॉस्पिटल भवन में लगी आग, कागजात व कई उपकरण जले

 
Rajganj : टुंडी के ब्लॉक रोड स्थित पुराने अस्पताल भवन में एक जून की सुबह करीब 8 बजे आग लग गई. आग धीरे-धीरे पूरे भवन में फैल गई. भवन से उठते धुएं को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अस्पताल का मुख्य गेट समेत कमरे लंबे समय से बंद पड़े ​थे. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. अगलगी की घटना के करीब 3 घंटे बाद तक अस्पताल प्रबंधन का कोई अ​धिकारी ​अस्पताल नहीं पहुंचा था. घटना में अस्पताल के कुछ उपकरण व कागजात जल गए हैं. अस्पताल के अ​धिकारी आग लगने के संबंध में कुछ भी बताने से बचते रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farewell-given-to-retired-personnel-from-ecl/">धनबाद

: ईसीएल से रिटायर कर्मियों को दी गई विदायी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही