Search

 
 
 

धनबादः थाना में जब्त वाहनों में लगी आग, एक दर्जन गाड़ियां जलकर खाक

निरसा थाना परिसर में रखे जब्त वाहनों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई. इससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन वाहन इसकी चपेट में आ गए.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा थाना परिसर में रखे जब्त वाहनों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई. इससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन वाहन इसकी चपेट में आ गए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. धुएं के कारण आसपास का इलाका कुछ देर के लिए अंधकारमय हो गया.


स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई.घटना की सूचना पुलिस ने दमकल विभाग को दी .सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की प्रक्रिया में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.


जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी हो सकती है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही