Search

 
 
 

धनबाद : SNMMCH के डायलिसिस यूनिट में देर रात लगी आग, 400 से अधिक मरीजों की बची जान

 
Dhanbad: कोयलांचल धनबाद में SNMMCH अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में शुक्रवार देर रात आग लग गयी. आग लगने की खबर और धुआं फैलने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गयी. मरीज और उनके परिजन इधर उधर भागने लगे. डायलिसिस वार्ड में करीब 6 मरीज भर्ती थे. काफी जद्दोजहद के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं अस्पताल के थर्ड फ्लोर में भर्ती 400 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने खुद भागकर अपनी जान बचायी. इसके अलावा सर्जिकल वार्ड, शिशु, गायनी, मेडिसिन, आईसीयू समेत अन्य वार्ड के मरीजों को भी उनके परिजन और अस्पताल के कर्मचारी ने बचाया. देर रात कई मरीजों को सदर और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अग्निशामक सिलेंडर का प्रयोग किया जाता, तो इतनी नहीं फैलती आग

एसएनएमएमसी अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब 10:15 बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में लगी थी, जो अस्पताल के पहले फ्लोर पर स्थित है. जब आग लगी, तब अस्पताल के चिकित्सक, नर्स या स्वास्थ्य कर्मचारी डायलिसिस वार्ड या उसके आसपास नहीं थे. जब डायलिसिस वार्ड से धुआं निकलते देखा तो भागे-भागे पूरा अमला वहां पहुंचा. साथ ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. खबर पाकर धनबाद के एसडीओ, सरायढेला पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. देर रात तक 400 से अधिक मरीज और उनके परिजन अस्पताल के बाहर बैठे रहे. देर रात ही डायलिसिस यूनिट के गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया. वहीं अन्य मरीजों को भी सदर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अगर शाॅर्ट सर्किट के समय अस्पताल में रखे गये अग्निशामक सिलेंडर का प्रयोग किया जाता तो आग इतनी नहीं फैलती.   देखें आग के बाद राहत और बचाव की तस्वीरें... https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/5-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> EiEhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-energy-department-officials-invited-for-shiv-procession/">रांची

: ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को शिव बारात का दिया न्योता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही