Search

 
 
 

धनबाद : घनुडीह कोलियरी बिजली घर के पास लगी आग, लाखों के स्क्रैप वाहन व टायर राख

 
Jharia : बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र-9 अंतर्गत घनुडीह की डीबी कोलियरी सब स्टेशन स्थित स्क्रैप में तब्दील दर्जनों होल्पेक, पुरानी मशीनें व रिजेक्ट भारी वाहनों के टायर के ढेर में 12 जून की दोपहर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते स्क्रैप वाहन व टायर धू-धूकर जलने लगे. काले धुएं का गुब्बार व आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. करीब आधा दर्जन वाहन व दो दर्जन टायर जलकर राख राख हो गए. अगलगी की इस घटना से बीसीसीएल को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने घटना की जानकारी घनुडीह कोलियरी व केओसीपी प्रबंधन सहित सीआईएसएफ को दी. करीब तीन घंटे बाद बीसीसीएल के पानी टैंकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मौके पर पहुंची सीआईएसएफ की टीम ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. इधर, कोलियरी प्रबंधन ने घटना की जांच की बात कही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fill-the-examination-form-of-fyugp-and-vocational-in-bbmku-from-14/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में 14 से भरें एफवाईयूजीपी व वोकेशनल का परीक्षा फॉर्म [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही