Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डुमरा में बीसीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय के समीप लगी आग, कोई क्षति नहीं

Katras : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक दो के महाप्रबंधक कार्यालय के बगल में 25 फरवरी की शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग झाड़ियों में लगी. इसकी सूचना मिलते ही बीसीसीएल फायर विभाग के कर्मी दो दमकलों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया. घटनास्थल के समीप ही स्टेट बैंक डुमरा शाखा का कार्यालय है और बगल में बाइक स्टैंड भी है. लेकिन वहां तक आग नहीं पहुंची, जिससे जान-माल किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ.  ज्ञात हो कि शनिवार को कार्यालय में पहली शिफ्ट में ही काम होता है. कार्यालय बंद होने के बाद पास में रखी सूखी लकड़ियों में आग लगी और तेजी से फैलने लगी. आग लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. बाघमारा थाना पुलिस भी पहुंची. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scorching-heat-in-the-day-feeling-of-slight-cold-after-evening/">धनबाद

: दिन में तेज गर्मी, शाम के बाद हल्की ठंड का अहसास [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही