Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के तीसरे तल्ले में लगी आग

Dhanbad: एक सप्ताह बाद भी धनबाद में अगलगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार 6 फरवरी की शाम शहर के बैंक मोड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तीसरे तल्ले में अचानक आग लग गई. खबर फैलते ही आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. बैंक के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया. इस तरह बड़ा हादसा टल गया. स्टेट बैंक में मौजूद आसित वोरा ने बताया कि शाम को कुछ जलने की बू आई. उसके बाद सभी बैंक कर्मचारियों ने बाहर निकल कर मुआयना किया तो देखा तीसरे तल्ले में कचरे के ढ़ेर में आग पकड़ गई है. तुरंत बाल्टी से पानी लाकर आग बुझा दी गई.   [caption id="attachment_547472" align="aligncenter" width="200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/damkal-sbi-200x300.jpeg"

alt="" width="200" height="300" /> पहुंची दमकल गाड़ी[/caption] अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली हम दो अग्निशमन वाहन लेकर पुलिस की सहायता से बैंक मोड़ पहुंचे, लेकिन उससे पहले आग पर काबू पा लिया गया था. अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है. घटनास्थल पर पहुंचे बैंक मोड़ इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक के तीसरे तल्ले में रखे कचरे के ढेर में किसी ने जलती सिगरेट या माचिस की तीली फेंक दी थी, जिस कारण आग लगी थी. लेकिन बैंक कर्मचारियों की तत्परता के कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले पूरा शहर आग का मंजर देख चुका है, हाजरा अस्पताल और आशीर्वाद टावर में लगी आग में 19 लोग जान भी गंवा चुके है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही