Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) इस वित्तीय वर्ष में धनबाद जिले के अग्निशमन विभाग का अपग्रेडेशन तय है. फायर स्टेशन रिपेयरिंग और 12 तल्ले तक अग्निशमन विभाग की पहुंच बनाने के लिए फंड उपलब्ध कराया गया है. बता दें कि राज्य गृह विभाग के अंतर्गत फायर सर्विस विंग की राज्य स्तर पर हाई राइज फायर फाइटिंग प्लेटफार्म खरीदने की योजना है. इस योजना के तहत धनबाद जिले को 40 मीटर ऊंचा हाईराइज फायर फाइटिंग प्लेटफॉर्म मिलेगा. इसकी पहुंच 12 तल्ले तक होगी. इसके अलावा रांची को 60 मीटर और जमशेदपुर को 40 मीटर ऊंचा हाई राइज फायर फाइटिंग प्लेटफार्म मिलेगा.
राज्य स्तरीय विंग को मिले 42 करोड़
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य स्तरीय फायर सर्विंस विंग को अग्निशामक उपकरण की खरीद के लिए 42 करोड़ रुपये मिले हैं. इनमें से 7.5 करोड़ रुपया पुराने फायर स्टेशन की मरम्मत और नए फायर स्टेशन बनाने में खर्च किए जाएंगे. छोटे व संकरे रास्तों व गलियों में फायर फाइटिंग के लिए 300 फायर एक्सटिंग्सर खरीदने की भी योजना है,जिनमें से कुछ धनबाद को भी मिलेंगे. 62 मीटर ऊंचा हाई राइज प्लेटफॉर्म का भेजा था प्रस्ताव
धनबाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 62 मीटर ऊंचा हाईराइज प्लेटफार्म का प्रस्ताव भेजा था. यदि 40 मीटर ऊंचा प्लेटफार्म भी मिलता है, तो यह धनबाद अग्निशमन विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. क्योंकि वर्तमान में विभाग की क्षमता मात्र तीन से चार मंजिले तक की आग बुझाने की है. 40 मीटर ऊंचे हाईराइज प्लेटफार्म से अग्निशमन विभाग की क्षमता 12 तल्ले तक की आग बुझाने की हो जाएगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment