Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केंदुआ के कचरा गोदाम में लगी आग, 5 लाख का नुकसान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : केंदुआ के कलाली मोड़ स्थित रिहायशी इलाके में आशा महाराज के कचरा गोदाम में 19 सितंबर की रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई. अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रात 12 आग पर काबू पाया. गोदाम में आग की ऊंची लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. गोदाम संचालक नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि आग से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. लोग गोदाम के अंदर से प्लास्टिक की बोतल से भरे बोरों को आनन-फानन में गोदाम से निकालकर सड़क पर फेंका. इसलिए आग ज्यादा नहीं फैली. आग बुझाने में बारिश भी मददगार साबित हुई, वरना आग भड़कने पर आसपास की दर्जनों दुकाने चपेट में आ जातीं. केंदुआडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की.

रिहायसी इलाकों में कचरा गोदाम खोलना खतरनाक

शहर में कई जगहों पर रिहायसी इलाकों में भी कचरा गोदाम खोल दिए गए हैं. इसमें नियमों का तनिक भी पालन नहीं हो रहा है. इससे बड़ा हादसा होने का खतरा हमेशा रहता है. कई कचरा गोदाम बिना एनओसी के चल रहे हैं. उनके पास फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था भी नहीं है. धनबाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि कचरा गोदाम रिहायसी क्षेत्र से  कम से कम 500 मीटर दूर रहना चाहिए. गोदाम में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील पदार्थ रहते हैं. ऐसे में आग लगने पर बड़ा नुकसान हो सकता है. बिना एनओसी व फायर सेफ्टी उपकरण वाले गोदाम संचकलकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को जल्द ही लिखा जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecrku-pays-tribute-to-the-martyred-railway-workers/">धनबाद

: ईसीआरकेयू ने शहीद रेलकर्मियों को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही