Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मार्केट कॉम्प्लेक्स ओजोन गैलेरिया में आग, कर्मियों ने पाया काबू, कोई नुकसान नहीं

Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-businessman-rajesh-fired-by-criminals-in-kendua-narrowly-escaped/">

(Dhanbad) शहर में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं. धनबाद के सबसे बड़े मार्केट कॉम्प्लेक्स में शुमार ओजोन गैलेरिया (पूर्व में बिग बाजार) में 13 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई. आग मॉल के टॉप फ्लोर पर लगी थी. मॉल के ऊपर उठ रहे धुएं के गुब्बार से वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. मौके पर मौजूद मॉल के स्टॉफ व अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया. इस बीच कुछ लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी. लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. घटना में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. आग एग्जॉस्ट फैन में शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है. मार्केट कॉम्प्लेक्स में रिलाएंस, कैंटाबिल, सैमसंग सहित दो दर्जन से अधिक कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक, जूते, सोनोटेल व अन्य दुकानें हैं. यहां मल्टीस्क्रीन सिनेमा हॉल भी है. घटना के वक्त हॉल में फ़िल्म का शो चल रहा था. साथ ही शोरूम में काम करने वाले हजारों कर्मी व ग्राहक मॉल में मौजूद थे. लेकिन लोगों की तत्परता से आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया. अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी.

लगातार हो रहींअगलगी की घटनाओं से सहमे हैं लोग

शहर में 27 जनवरी से शुरू हुईं अगलगी की घटनाओं ने शहरवासियों को चिंता में डाल दिया है. बीते 17 दिनों में हाजरा अस्पताल, आशीर्वाद टॉवर, सेंटर पॉइंट मॉल, झरिया के एक घर समेत एक दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी अगलगी की घटनाएं हो चुकी हैं. लोगों में दहशत इस कदर है कि ओजोन गैलेरिया में लगी हल्की आग से भी मॉल में अफरातफरी मच गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-on-the-roof-of-a-shop-in-jharia-due-to-firecrackers-no-damage/">धनबाद

: झरिया में पटाखे की चिंगारी से दुकान की छत पर लगी आग, कोई क्षति नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही